फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   crop spoil in rain.

घरों में घुसा मलबा, तबाह हुए खेत

Tue, 21 Jun 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (थराली)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (थराली) Updated Tue, 21 Jun 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
crop spoil in rain.
चमोली के जाखणी गांव के समीप रोड़ा गदेरे में अभी भी अटके बोल्डर बने गांव के लिए खतरा। गदेरे के बहाव से पुलियाएं भी बह गई हैं। - फोटो : Amar Ujala

मूसलाधार बारिश ने सोल पट्टी के गेरूड़, बूंगा, बुरसोल, रतगांव सहित कई गांवों में भारी तबाही मचाई है। गेरूड़  की प्रधान कमला देवी ने बताया कि सोल क्षेत्र में सोमवार शाम चार बजे से आठ बजे तक चार घंटे मूसलाधार बारिश से छोटे-बड़े नाले उफान पर आ गए जिससे कृषि भूमि को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


बूंगा-कोलपुड़ी मोटर मार्ग का मलबा  राजकीय इंटर कालेज गेरूड़ के परिसर में आ गया जिससे स्कूल भवन खतरे की जद में आ गया है। गेरूड़ में कृपाल सिंह की गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई और मकान भी खतरे में है। आलू के खेत भी मलबे की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन


गेरूड़ गांव से बूंगा, बुरसोल, कोलपुड़ी और ढाढरबगड़ जाने वाले पैदल रास्ते और गेरूड़ अनुसूचित बस्ती पेयजल लाइन और डाढोली तोक से गेरूड़ गांव की मुख्य पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्राम प्रधान कमला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता कलम सिंह, थान सिंह एवं सुरेंद्र सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का आंकलन कर प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जाए। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed