फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Cricket Club Mandal won the title of regional cricket tournament

Chamoli News: क्रिकेट क्लब मंडल ने जीता क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Wed, 15 Jan 2025 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 15 Jan 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
Cricket Club Mandal won the title of regional cricket tournament
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। मंडल घाटी के बैरागना खेल मैदान में पिछले एक माह से हो रहे क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब क्रिकेट क्लब मंडल ने जीत लिया। देवलधार इलेवन उपविजेता बना। विजेता टीम को टूर्नामेंट आयोजन समिति की ओर से 21 हजार रुपये जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई। टूर्नामेंट में क्षेत्र की 32 टीमों ने प्रतिभाग किया।


बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से फाइनल मुकाबला शुरू हुआ। देवलधार इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 150 रनों का लक्ष्य रखा। मंडल की टीम ने 16वें ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से विवेक रावत ने सर्वाधिक छह विकेट चटकाए। मंडल की ओर से टीम के कप्तान सुधीर नेगी 32 रन बनाकर नाबाद रहे। टूर्नामेंट के अध्यक्ष सौरभ सिंह बिष्ट, जितेंद्र सिंह, शुभम बर्त्वाल, दीपक तोपाल, सुधीर नेगी, सुधांशु बिष्ट और सूरज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed