फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Corona report of 143 people in 5 villages in Garasain came positive

गैरसैंण में 5 गांवों में 143 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Sat, 15 May 2021 07:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Corona report of 143 people in 5 villages in Garasain came positive
गैरसैंण क्षेत्र में 5 गांवों से 11 मई को लिए गए सैंपलों में से 143 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग और अलर्ट हो गया है। संक्रमण से बचाव के लिए तहसील स्तर पर उच्च अधिकारियों की एक आकस्मिक बैठक बुलाई गई, जिसमें प्रत्येक ग्राम सभा में एक नियोजन कमेटी का गठन करने करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

कमेटी में ग्राम प्रधान अध्यक्ष, ग्राम प्रहरी, ग्राम पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, ग्राम विकास अधिकारी, वन पंचायत सरपंच सदस्य होंगे, जो ग्रामीणों और शासन प्रशासन के बीच समन्वय का कार्य करते हुए हर आवश्यक गतिविधियों पर नजर रखेंगे। नायब तहसीलदार राकेश पल्लव ने बताया कि ब्लॉक में अभी तक 11 समितियों का गठन कर दिया गया है। तहसील आदिबदरी के सिरांणा गांव के 85 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें 32 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डीएम के आदेश पर गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। जिन्गोड़-रामड़ा में 138 लोगों की सैंपलिंग की गई थी, जिसमें 53 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लखेड़ी गांव में 180 लोगों की सैंपलिंग की गई थी, जिसमें से 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। घंडियाल में 90 लोगों के सापेक्ष 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी गांवों को कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है। संवाद
विज्ञापन

थराली में 10 कोरोना केस मिले
थराली। शनिवार को थराली में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। अब यहां कुल संक्रमितों की संख्या 296 पहुंच गई है। इनमें से 159 लोग रिकवर हो चुके हैं। देवाल में कुल संक्रमितों की संख्या 85 है, जिसमें 15 लोग स्वस्थ हो गए हैं। अभी एक्टिव केस 68 हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन डुंगरी गांव के लिए दिए फल और सैनिटाइजर
नारायणबगड़। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल उनियाल व उनकी टीम ने कंटेनमेंट जोन डुंगरी गांव के ग्रामीणों के लिए फल, सैनिटाइजर और मास्क दिए। ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह ने मयंक उनियाल, देवेश सती, दीपक सती, नवीन सती एवं प्रशासन का आभार जताया। डुंगरी में 40 लोगों के एक साथ कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रशासन ने गांव को कंटेनमेंट जोन बनाकर संक्रमितों का इलाज शुरू कर गांव को सील कर दिया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर सैंपलिंग के दौरान सात लोग और संक्रमित निकले हैं। अब वहां संक्रमितों की संख्या 47 हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed