फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Continuous fires have caused haze throughout the day, with ash billowing onto rooftops

Chamoli News: लगातार आग से दिन भर छा रही धुंध, घरों की छतों पर उड़कर आ रही राख

Sat, 23 May 2026 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 23 May 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Continuous fires have caused haze throughout the day, with ash billowing onto rooftops
लगातार आग से दिन भर छा रही धुंध, घरों की छतों पर उड़कर आ रही राख
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। लगातार जल रहे जंगलों से गांवों और कस्बों में दिन में धुंध छा रही है। यही नहीं जंगलों से आग की राख उड़कर घरों के आंगन और छतों तक पहुंच रही है। साथ ही तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि शुक्रवार शाम को मौसम के करवट बदलने से और बूंदा बांदी होने से तापमान में कुछ गिरावट आई लेकिन आग से वातावरण में धुंध बरकरार रही।
लगातार आग लगने और मौसम बदलने से बुधवार और बृहस्पतिवार को कर्णप्रयाग में तापमान 35 से 36 डिग्री तक पहुंच गया। शुक्रवार दोपहर को भी तापमान करीब 36 डिग्री रहा लेकिन शाम को मौसम के बदलने से करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं शनिवार को दोपहर को तापमान 33 डिग्री के आस पास दर्ज किया गया। लगातार जंगलों में आग लगने से भी तापमान के बढ़ने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


सांस रोगियों के लिए दिक्कत
उपजिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. सतेंद्र कंडारी का कहना है कि आग से कार्बन मोनो ऑक्साइड और कई अन्य खतरनाक गैस वातावरण में फैलती हैं। जो सांस के साथ फेफड़ों तक पहुंचती है। इससे सांस के रोगियों को दिक्कतें होती हैं। वहीं फेफड़ों को भी नुकसान पहुंचता है। साथ ही आग से आंखों में जलन और लालपन, सूखी खांसी जैसी दिक्कतें भी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह में प्रदूषण में किए 46 चालान
आग से जहां प्रदूषण बढ़ा है वहीं चारधाम यात्रा में वाहनों की संख्या बढ़ने से भी प्रदूषण में इजाफा हुआ है। यही नहीं प्रदूषण के प्रमाणपत्र न होने पर परिवहन विभाग ने बीते अप्रैल माह में 46 चालान किए हैं जबकि बीते 2025-26 में प्रदूषण के 479 से अधिक चालान हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed