फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Construction of the road began Kuhed-Mthrpal

कुहेड-मथरपाल सड़क का निर्माण शुरू

Tue, 27 Dec 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली। Updated Tue, 27 Dec 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
Construction of the road began Kuhed-Mthrpal
street work start - फोटो : अमर उजाला

दशोली ब्लाक के मैठाणा क्षेत्र के छह गांवों को 24 वर्षों के संघर्ष के बाद सड़क सुविधा की सौगात मिलेगी। मंगलवार को भूमि पूजन के साथ पीएमजीएसवाई की ओर से कुहेड़-मथरपाल सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


ड़क निर्माण से क्षेत्र के कुहेड़, मैठाणा, चलथर, पलेठी, मैड़, ठेली, भौंरा, बेडुला, भौंती, धारकोट और भतंग्याला गांवों के पांच हजार ग्रामीणों को लाभ मिलगा। नौ करोड़ की लागत से मोटर मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन



दशोली ब्लाक के मैठाणा क्षेत्र के ग्रामीण 24 वर्षों से गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग कर रहे थे। इसके लिए ग्रामीणों ने कई आंदोलन किए। वर्ष 2007-08 में 18 किमी कुहेड़-मथरपाल सड़क की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने मार्ग निर्माण का कार्य लोनिवि से पीएमजीएसवाई को सौंप दिया। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि कुहड़े-मथरपाल सड़क निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति के साथ वन भूमि और नाप भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा है।

सड़क निर्माण कार्य तेजी से होगा। वर्ष 2017 के दिसंबर माह तक ग्रामीणों को यातायात सुविधा से जोड़ लिया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत ग्राम प्रधान विजेंद्र बिष्ट, लोकेश, सुरेंद्र रावत, गीता देवी, बेलमती देवी, सुरेंद्र सिंह, विनोद मिश्रा, मदन कोठियाल और नरेंद्र तोपाल आदि मौजूद थे।

सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

 ब्लाक के डांगतोली, निलाड़ी, सनेड़, देवपुरी सहित अन्य गांवों के लिए स्वीकृत सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। विधायक डा. जीतराम ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृत मींगगदेरा-डांगतोली-सनेड़-करचूड़ा सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।


इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, ब्लाक अध्यक्ष अवतार सिंह फर्स्वाण, मनोज भंडारी, चंद्रशेखर और आनंद सिंह सहित पीएमजीएसवाई के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed