फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Congressmen protest against cabinet minister, burn effigies

Chamoli News: कैबिनेट मंत्री के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, फूंके पुतले

Sat, 22 Feb 2025 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 22 Feb 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against cabinet minister, burn effigies
कर्णप्रयाग में मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का पुतला फूंकते कांग्रेसी।
फोटो
विज्ञापन

विधानसभा सत्र के दौरान की गई टिप्पणी का चौतरफा हो रहा विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/ज्योतिर्मठ/पोखरी। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की ओर से विधानसभा में की गई टिप्पणी का कांग्रेसियों ने विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न जगहों पर मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका और उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग उठाई।
गोपेश्वर में नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बस स्टेशन तिराहे पर प्रदर्शन कर कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने कहा कि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बार-बार पहाड़ियों को अपमानित कर रहे हैं। विधानसभा में भाषण के दौरान उनकी ओर से की गई टिप्पणी असहनीय है। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवाण, प्रमोद बिष्ट, आनंद पंवार आदि ने विरोध जताया। ज्योतिर्मठ में कांग्रेसियों ने उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में नैन सिंह, महेंद्र नंबूरी, नितिन शाह, सुखदेव आदि मौजूद रहे। वहीं पोखरी में कांग्रेसियों ने विनायकधार तिराहे पर मंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर श्रवण सती, इंद्रप्रकाश रड़वाल, हनुमंत कंडारी, सज्जन रड़वाल, विशंबर और कुंवर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग, गौचर, थराली, नारायणबगड़, गैरसैंण आदि स्थानों पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष गौतम मिंगवाल, नारायणबगड़ ब्लाॅक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, थराली नगर अध्यक्ष विनोद रावत, हरीश नयाल, रजनी लिंगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed