{"_id":"69905d4991bd7a34290bb813","slug":"congress-staged-protest-alleging-suppression-chamoli-news-c-48-1-kpg1001-121329-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप
Sat, 14 Feb 2026 05:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 14 Feb 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
-बस स्टैंड पर सरकार का पुतला किया दहन, नारेबाजी की
नारायणबगड़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था व प्रदेश व केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज को दबाने और जनता की आवाज को न उठाने देने से आक्रोशित होकर सरकार के खिलाफ प्रर्दशन कर पुतला जलाया। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेता संदीप पटवाल ने कहा कि शुक्रवार को न्याय पंचायत भगोती में जन-जन की सरकार ,जन-जन के द्वार कार्यक्रम में क्षेत्र की समस्याओं पर अधिकारियों से सवाल पूछे जाने पर स्थानीय विधायक और जिपं सदस्य ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर अधिकारियों को बीचबचाव करना पड़ा था। कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबा रही है। ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र रावत ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। 16 दिनों के अंदर देहरादून और नैनीताल में 5-5 हत्याएं हो चुकी हैं। पूर्व विधायक डाॅ. जीतराम ने कहा कि यह वर्ष चुनावी वर्ष है। सरकार को अबतक जनता की याद नहीं आई और अब चुनाव नजदीक है तो सरकार जनता के द्वार पहुंचने लग गई है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार एवं स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। इस अवसर पर महामंत्री परमिंदर नेगी, संजय नेगी ,मनोज सती ,संदीप नेगी, दलवीर रावत, सुदर्शन सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।