फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Human intervention to be reduced in bugyals to protect himalayan tahr in kedarnath wildlife sanctuary

चमोली: बुग्यालों में इंसानी दखल से बदल रहा हिमालयन थार का ठिकाना, संरक्षण के लिए अब मानवीय हस्तक्षेप होगा कम

Fri, 02 Oct 2026 12:35 PM IST
Renu Saklani प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Fri, 02 Oct 2026 12:35 PM IST
सार

हिमालयन थार के प्राकृतिक आवास में बढ़ती मानवीय गतिविधियां वन्यजीवों के लिए चुनौती बन रही हैं। खाने की तलाश में आबादी और सड़कों तक पहुंच रहे थार को बचाने के लिए वन विभाग ने अब संरक्षण की नई कार्ययोजना तैयार की है।

विज्ञापन
Human intervention to be reduced in bugyals to protect himalayan tahr in kedarnath wildlife sanctuary
चोपता क्षेत्र में मौजूद हिमालयन थार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग हिमालयन थार के संरक्षण के लिए बुग्यालों में मानवीय हस्तक्षेप कम करने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए प्रभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसके लिए अभयारण्य क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा साथ ही लोगों को जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन


चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में करीब 975 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य में हजारों की संख्या में हिमालयन थार मौजूद हैं। ये वन्यजीव बुग्यालों और पहाड़ी क्षेत्रों में विचरण करते हैं। प्रभाग के सर्वेक्षण में सामने आया कि वन क्षेत्र में पहुंचने वाले पर्यटक, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग हिमालयन थार को खाने की वस्तुएं उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन


स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा
भोजन की तलाश में थार प्राकृतिक आवास से निकलकर सड़कों और आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने लगे हैं। वहीं जगह-जगह कूड़ा जमा होने से निचले क्षेत्र चोपता, सारी, कांचुलाखर्क, सौखर्क, मंडल क्षेत्रों में भी इनकी आवाजाही बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उनके व्यवहार और जीवनशैली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अब प्रभाग की ओर से अभयारण्य क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही विभिन्न स्थानों पर साइन बोर्ड लगाकर लोगों को वन्यजीवों को भोजन न देने के लिए जागरूक किया जाएगा।


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ेगा पर्यटकों का सैलाब, दून-मसूरी-ऋषिकेश में पुलिस का खास ट्रैफिक प्लान तैयार

बुग्यालों में मानवीय गतिविधियां नियंत्रित करने के साथ वन्यजीवों और वनस्पतियों के संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी किए जाएंगे। वहीं केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ रजत सुमन ने बताया कि हिमालयन थार के संरक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्राकृतिक आवासों में मानवीय हस्तक्षेप बढ़ने से वन्यजीवों की प्रवृत्ति में बदलाव आ रहा है। इसलिए उनके आवासों को सुरक्षित रखना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed