फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Congress protest on women safety, climbed the barrier

Chamoli News: महिला सुरक्षा पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बैरियर पर चढ़ीं

Fri, 23 Aug 2024 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 23 Aug 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
Congress protest on women safety, climbed the barrier
फोटो
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने दिवालीखाल में शृंखला बनाकर रोका, झड़प भी हुई
प्रदर्शनकारियों को बसों में ले जाकर पुलिस ने कालीमाटी बैरियर के पार गैरसैंण की ओर छोड़ा
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला बोलीं-प्रदेश में सुरक्षित नहीं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ीसैंण। प्रदेश में महिला सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर गैरसैंण से दिवालीखाल तक महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान विधानसभा कूच करती महिलाओं को दिवालीखाल बैरियर पर पुलिस ने रोक दिया। महिलाएं तब भी नहीं मानीं तो महिला पुलिस कर्मियों ने शृंखला बनाकर उन्हें रोका। इस दौरान पुलिस कर्मियों की प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारी पुलिस बैरियर पर चढ़ गए तो पुलिस ने किसी तरह उन्हें वहां से उतारा। बाद में उन्हें बसों में ले जाकर कालीमाटी बैरियर के पार गैरसैंण की ओर छोड़ दिया गया।

शुक्रवार सुबह दस बजे महिला कांग्रेस की महिलाएं गैरसैंण में एकत्र हुईं और हाथों में ‘महिला सुरक्षा पर सरकार फेल’... की तख्तियां और नारों के साथ वाहनों में भराड़ीसैंण विधानसभा के लिए कूच किया। मगर कालीमाटी बैरियर पर पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को वाहनों से उतार दिया। यहां महिलाओं की पुलिस से झड़प भी हुई। इसके बाद महिलाएं कालीमाटी बैरियर पार कर पांच किमी से अधिक पैदल चलकर दिवालीखाल पहुंचीं और प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकिता हत्याकांड का पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है। देहरादून, रुद्रप्रयाग में महिलाओं के साथ हुए अपराधों को लेकर कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग भी की। इस दौरान ज्योति रौतेला व अन्य बैरियर पर चढ़ गईं। पुलिस बल ने किसी तरह उन्हें नीचे उतारा। वहीं दो प्रदर्शनकारियों ने जंगल के रास्ते भी जाने की कोशिश की। हालांकि बाद में वह लौट गईं। दोपहर डेढ़ बजे पुलिस ने महिलाओं को बस में बैठाकर कालीमाटी बैरियर के पास गैरसैंण की ओर छोड़ दिया। प्रदर्शन करने वालों में महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा डोबरियाल शर्मा, पुष्पा पंवार, उर्मिला ढोंडियाल, चमोली की जिलाध्यक्ष उषा रावत, चंद्रकला नेगी, लक्ष्मी देवी, गुड्डी देवी, हिमा देवी, पूजा देवी, मोहन भंडारी, हरेंद्र कंडारी, दान सिंह नेगी, दिवानी राम, सुरेंद्र रावत, दलवीर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed