{"_id":"61559d9f8ebc3e93ff1c1fe2","slug":"congress-leaders-will-stay-in-villages-on-gandhi-jayanti-gopeshwar-news-drn3919523141","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती पर गांवों में प्रवास करेंगे कांग्रेस नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती पर गांवों में प्रवास करेंगे कांग्रेस नेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी जयंती पर कांग्रेस नेता गांवों में प्रवास करेंगे। इस दौरान गांव में कई कार्यक्रम होंगे, जिसमें गांधी के विचारों और उनके महत्व को लेकर आम जनमानस से चर्चा की जाएगी।
गोपेश्वर जीएमवीएन गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस ने गांधी जयंती पर गांव में प्रवास करने के लिए तीन दिन का कार्यक्रम तय किया है, जिसमें प्रदेश स्तर के नेता से लेकर सभी पदाधिकारी प्रत्येक न्याय पंचायत के एक गांव में दो दिन व रात बिताएंगे। एक अक्तूबर को गांव में पहुंचेंगे। दो अक्तूबर को गांधी जयंती मनाई जाएगी। तीसरे दिन प्रभात फेरी के साथ अन्य कार्यक्रम होंगे। कांग्रेस के मुख्य जिला प्रवक्ता विकास जुगरान ने कहा कि गोडसे को महान बताने वालों को जवाब देने के लिए गांधी के विचारों को आम जनमानस तक पहुंचना जरूरी है। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक उनके विचार पहुंचें इसलिए सभी कांग्रेसी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। वहीं पौड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा की अध्यक्षता में गांव चलो अभियान को लेकर बैठक हुई। कहा कि गांधी जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे उन्होंने न्याय पंचायत स्तर पर जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दायित्वों के निर्वहन के निर्देश दे दिए। कहा कि पार्टी के इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्व सीएम हरीश रावत व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।