{"_id":"66c32b14bffd53ac9f01c472","slug":"completion-of-maharudrabhishek-ritual-in-rudranath-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-107656-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: रुद्रनाथ में महारुद्राभिषेक अनुष्ठान का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: रुद्रनाथ में महारुद्राभिषेक अनुष्ठान का समापन
Mon, 19 Aug 2024 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ में एक माह से चल रहा महारुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न हो गया। इस दौरान रुद्रनाथ से जुड़े 64 गांवों के श्रद्धालु मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे। रुद्रनाथ मंदिर में पहली बार एक माह तक पुजारी आचार्य वेदप्रकाश भट्ट के नेतृत्व में अनुष्ठान हुआ। सड़क से करीब 22 किलोमीटर दूर बुग्याल क्षेत्र में अनुष्ठान किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन विषम भौगोलिक और अल्प संसाधनों के बीच यह धार्मिक कार्यक्रम निर्विघ्न रूप से संपन्न हो गया।
प्रतिदिन मंदिर परिसर में अनुष्ठान में आचार्य ब्राह्मणों ने रुद्र पाठ के साथ ही विभिन्न पूजा कीं। पुजारी वेदप्रकाश भट्ट ने कहा कि जन कल्याण, विश्व शांति और सार्वभौमिक सुख समृद्धि की कामना को लेकर यह अनुष्ठान किया गया। इस मौके पर आचार्य पुरुषोत्तम तिवारी, अभिषेक तिवारी, सुभाष पुरोहित, दिव्यांशु सती, सच्चिदानंद भट्ट, सुशील भट्ट आदि ने प्रतिदिन नित्य पूजा की। संवाद