फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nominations completed in Karnaprayag and Gairsain.

Chamoli News: कर्णप्रयाग और गैरसैंण में नामांकन पूरे

Thu, 24 Sep 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 24 Sep 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Nominations completed in Karnaprayag and Gairsain.
फोटो-
विज्ञापन

कर्णप्रयाग/गैरसैंण/नारायणबगड़। विभिन्न महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ बाजार में जुलूस निकाले। एबीवीपी और एनएसयूआई छात्र संगठन अपने प्रत्याशियों को जिताने में जुटे हैं।

डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छह प्रमुख पदों पर दो-दो नामांकन हुए। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गैरसैंण में चार पदों पर दो-दो नामांकन हुए। कोषाध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया। कर्णप्रयाग महाविद्यालय के छात्र संघ प्रभारी नंद लाल ने बताया कि प्रक्रियाएं शांतिपूर्ण संपन्न हुईं। दूसरी ओर मगनलाल शाह राजकीय महाविद्यालय मींग-नारायणबगड़ के लिए एनएसयूआई ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की है। एनएसयूआई ने हिमांशु नेगी को अध्यक्ष, रिया को उपाध्यक्ष, पल्लवी को महासचिव, करीना को सह सचिव और ईशा को कोषाध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed