फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   PMO officials reached Badrinath Dham instructions given to complete work Chamoli Uttarakhand news

Chamoli: बदरीनाथ धाम पहुंचे पीएमओ के अधिकारी, दिसंबर तक प्रथम और द्वितीय चरण के काम पूरे करने के दिए निर्देश

Fri, 23 Jun 2023 02:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 23 Jun 2023 02:51 PM IST
सार

पीएमओ कार्यालय से पहुंचे अधिकारियों ने दिसंबर माह तक प्रथम व द्वितीय चरण के कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने माणा रोड पर किए जा रहे झीलों के सौंदर्यीकरण का भी निरीक्षण किया गया। 

विज्ञापन
PMO officials reached Badrinath Dham instructions given to complete work Chamoli Uttarakhand news
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा, सलाहकार अमित खरे और उप सचिव मंगेश घिल्डियाल बृहस्पतिवार को विशेष विमान से बदरीनाथ धाम पहुंचे और दर्शन किए। बीकेटीसी के अधिकारियों ने उन्हें भगवान बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया।

विज्ञापन


पीएमओ कार्यालय से पहुंचे अधिकारियों ने बदरीनाथ में मास्टर प्लान महायोजना के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने दिसंबर माह तक प्रथम व द्वितीय चरण के कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। माणा रोड पर किए जा रहे झीलों के सौंदर्यीकरण का भी निरीक्षण किया गया। प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने कहा कि बदरीनाथ का पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है।

विज्ञापन

 

जिलाधिकारी ने दी संचालित कार्यों की जानकारी
उन्होंने जिला प्रशासन समेत निर्माणदायी संस्थाओं को दिसंबर माह तक प्रथम व द्वितीय चरण के कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि बदरीनाथ के साथ ही माणा गांव व उसके आसपास के क्षेत्रों को मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने प्रमुख सचिव को बदरीनाथ में संचालित कार्यों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बेलड़ा प्रकरण ने पकड़ा तूल...अब रुड़की में महापंचायत का एलान, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

 

प्रधानमंत्री कार्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी बृहस्पतिवार को रात्रि विश्राम बदरीनाथ धाम में ही करेंगे। इस मौके पर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, पर्यटन विभाग के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे, पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे, संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. दीपक सैनी, यात्रा मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed