फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Complete instructions for laying asphalt on the wide road

चौड़ी सड़क पर पूरा डामर बिछाने के निर्देश

Fri, 15 Apr 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Fri, 15 Apr 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने निर्माणाधीन सड़कों की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में शासन ने प्रशासन को निर्माणाधीन सभी सड़कों की गुणवत्ता की जांच करने और गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश किए थे, जिसके तहत एसडीएम ने सिमली-शैलेश्वर मार्ग पर हो रहे डामरीकरण की जांच की।

विज्ञापन


सात अप्रैल को कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर सुधार कार्य में निम्न गुणवत्ता की शिकायत और जांच में खराब डामर बिछाए जाने का मामला उजागर होने के बाद शासन ने सड़क निर्माण को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन


एसडीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि नैनीसैंण मोटर मार्ग की खराब गुणवत्ता की रिपोर्ट के बाद और अमर उजाला की ओर से आठ अप्रैल को अपणु पहाड़ में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेने के बाद शासन से सभी निर्माणाधीन सड़कों की जांच करने के निर्देश हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की शिकायत के बाद निर्माणाधीन सिमली-शैलेश्वर मोटर मार्ग की भी जांच की गई। एसडीएम ने कहा कि मौके पर डामर की गुणवत्ता ठीक पाई गई, लेकिन गांव के आस पास चौड़ी सड़क पर पूरा डामर करने के लिए कहा गया है ताकि ग्रामीणों को पार्किंग सुविधा मिल सके।


सड़क निर्माण से सेनू, कनोठ आदि गांवों के क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग, पानी की टंकियों आदि की मरम्मत के लिए भी निर्देशित किया गया है। जल्द ही अन्य सड़कों की भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed