फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand to connect the power line to the substation.

Chamoli News: बिजली लाइन को सब स्टेशन से जोड़ने की मांग

Thu, 08 Oct 2026 04:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 08 Oct 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
Demand to connect the power line to the substation.
थराली। तहसील के छह गांवों के ग्रामीणों ने बिजली कटौती से निजात दिलाने के लिए अपनी बिजली लाइन को नंदकेसरी या डंगोली सब स्टेशन से जोड़ने की मांग की। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान में उन्हें थराली के धारी सब स्टेशन से बिजली मिलती है। इसकी दूरी अधिक है और 25 किमी के वन क्षेत्र के कारण लाइनें अक्सर टूट जाती हैं। पेड़ टूटने, आंधी-तूफान और बारिश से बिजली आपूर्ति आए दिन बाधित होती है। इससे ग्रामीणों को कई दिनों तक अंधेरे में रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नंदकेसरी सब स्टेशन से चिड़गा की दूरी मात्र 200 मीटर है। ग्वालदम की दूरी केवल 800 मीटर है और यहां कोई वन क्षेत्र नहीं है। डंगोली सब स्टेशन से भी ग्वालदम को जोड़ा जा सकता है जिससे बिजली गुल होने की समस्या से निजात मिलेगी। संवाद
विज्ञापन



पेंशनर वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की बैठक 22 को गोपेश्वर में
कर्णप्रयाग। गर्वनमेंट पेंशनर वेलफेयर आर्गनाइजेशन चमोली के पदाधिकारियों की निर्वाचन प्रक्रिया 22 अक्तूबर को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में होगी। ऑर्गनाइजेशन की प्रदेश प्रभारी बीना भंडारी ने सभी विकासखंडों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों से निर्वाचन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत और प्रदेश महामंत्री वलीराम चौहान की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया और संगठन की मजबूती पर चर्चा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन



भूधंसाव से तहसील कार्यालय, हाईवे और होटल पर खतरा
आदिबदरी। तहसील मुख्यालय के समीप करीब 50 मीटर जमीन के हिस्से में भूधंसाव हो रहा है। इससे तहसील कार्यालय भवन और एक होटल पर खतरा मंडरा रहा है। गत माह हुई मूसलाधार बारिश के कारण धोल्याण स्थान पर पहाड़ी का धंसना शुरू हुआ था। इस भू-भाग के धंसने से एक बिजली का खंभा और ट्रांसफार्मर टूट गया था। अब धंसाव धीरे-धीरे राष्ट्रीय राजमार्ग 109 तक पहुंच गया है। सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र प्रकाश बहुगुणा और होटल मालिक संजय चमोला ने कहा कि लगातार बारिश होने पर भूस्खलन का मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आकर होटल और तहसील कार्यालय को क्षतिग्रस्त कर सकता है। प्रधान आरती बहुगुणा और भलसों ग्राम प्रधान विजया बरमोला ने प्रशासन से भूस्खलन क्षेत्र के शीघ्र उचित उपचार की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वरोजगार कर रही महिलाओं को किया सम्मानित
जिलासू। तहसील में एनआरएलएम-रीप समूह ने स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया और उन्हें ट्रॉफी व प्रमाणपत्र दिए गए। ऐरास की पूनम देवी को मशरूम उत्पादन तथा रेखा देवी को बकरी पालन के लिए सम्मान मिला। सिवाई की चंदा देवी को सिलाई कार्य, सुमन देवी को गाय पालन व डेयरी के लिए सराहा गया। जिलासू के ग्राम पंचायत मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि रीप परियोजना ने इन महिलाओं को आमंत्रित कर उनके प्रयासों को प्रोत्साहित किया। रीप का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाना और कृषि व गैर-कृषि आधारित उद्यमों को बढ़ावा देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed