फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Complete all travel preparations by April 20: DM

20 अप्रैल तक पूरा करें सभी यात्रा तैयारियां : डीएम

Mon, 24 Mar 2025 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 24 Mar 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
Complete all travel preparations by April 20: DM
फोटो
विज्ञापन

चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक
साकेत तिराहे पर यात्री काउंटर और घांघरिया में पर्यटन सूचना केंद्र लगाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। आगामी चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में यात्रा से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पड़ावों से लेकर धाम तक बिजली, पानी, सड़क, संचार व सीवर लाइन से जुड़े सभी कार्य 20 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिए।


डीएम ने बदरीनाथ हाईवे पर कमेड़ा से बदरीनाथ धाम तक हाईवे चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। निर्माणदायी संस्थाओं को बड़े कामों की टेंडर प्रक्रिया शुरू करने तथा बीआरओ को बदरीनाथ में बर्फ हटाने के लिए कहा गया। पर्यटन अधिकारी को साकेत तिराहे पर यात्री काउंटर स्थापित करने तथा घांघरिया में पर्यटन सूचना केंद्र लगाने, ऊर्जा निगम और उरेडा विभाग को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब तक बिजली सप्लाई सुचारु करने तथा जल संस्थान को पर्याप्त संख्या में वाटर एटीएम व चेकपोस्ट स्थापित करने के लिए कहा। डीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को यात्रा शुरू होने से पहले बदरीनाथ धाम के समीप कुबेर गली के रास्ते को सुचारु करने के निर्देश भी दिए। सुलभ इंटरनेशनल को 10 अप्रैल तक हनुमान चट्टी तक सभी शौचालयों को सुचारु करने, संबंधित एसडीएम को पुलिस टीम के साथ यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण करने, ज्योतिर्मठ एसडीएम को हनुमान चट्टी से रड़ांग बैंड के बीच संचार सेवा मुहैया कराने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला पंचायत और नगर पंचायतों को यात्रा पड़ावों पर नियमित साफ-सफाई करने को कहा। इस मौके पर ज्योतिर्मठ के एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, एसडीएम राजकुमार पांडेय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी, नगर पंचायत बदरीनाथ के ईओ सुनील पुरोहित के साथ ही कई अधिकारी वर्चुअली जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed