फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Complaint against women in laws

महिला के ससुरालियों के खिलाफ तहरीर

Fri, 08 Apr 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Fri, 08 Apr 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन

 रैन गांव से लापता महिला का दो दिन बाद भी कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को महिला के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


छह अप्रैल बुधवार सुबह दीपा देवी (33 वर्षीय) घर से लापता हो गई थी। इसकी गुमशुदगी उसके देवर रघुवीर सिंह ने 7 अप्रैल को पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी। शुक्रवार को दीपा देवी के भाई कल्याण सिंह ने थानाध्यक्ष को दी शिकायत में ससुराल पक्ष पर कई आरोप लगाए।
विज्ञापन


कहा गया कि दीपा के पति गंगा सिंह सहित ससुराल के सभी सदस्य उसके साथ मारपीट करते थे। दीपा को खाने के लिए भी मोहताज होना पड़ता था। मायके से उसकी मदद की जाती रही। कहा गया कि चार दिन पहले दीपा देवाल बाजार आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दीपा ने बताया था कि ससुराली उसे अनावश्यक परेशान करते हैं। कल्याण सिंह ने दीपा के पति गंगा सिंह, ससुर मान सिंह और देवरानी चंदा देवी पर उसे जान से मारने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।


थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि महिला की पहले ही गुमशुदगी दर्ज कराई जा चुकी है। दीपा के भाई ने ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। महिला को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। महिला के मिलने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed