{"_id":"fe231d8fef821ee2c3a7258fa70f86c2","slug":"cm-in-adibadri-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आज आदिबदरी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आज आदिबदरी में
गोपेश्वर
Updated Thu, 14 Jan 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार को आदिबदरी मंदिर के कपाटोद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर पौने एक बजे बैजनाथ से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर पौने दो बजे आदिबदरी के भलसौं हैलीपैड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दो बजे आदिबदरी मंदिर पहुंचेंगे और यहां आधे घंटे तक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद आदिबदरी खेल मैदान में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद भलसौं हैलीपैड से देहरादून के लिये प्रस्थान करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन