फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chief Minister removed the resentment caused by ticket allocation

Chamoli News: टिकट आवंटन से हुई नाराजगी को दूर कर गए मुख्यमंत्री

Sun, 12 Jan 2025 04:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:36 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister removed the resentment caused by ticket allocation
Iमंच पर दिखे विधायक टम्टा, कई नाराज कार्यकर्ता भी निकले बाहर
विज्ञापन

I

I11 दिन बाद होने निकाय चुनावों के लिए होने वाले मतदान में भाजपा ने ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। टिकट आवंटन, सीटों के आरक्षण को लेकर यहां कई कार्यकर्ता नाराज थे। यहां तक विधायक पुत्र ने भी नामांकन कर लिया था। जबकि विधायक भूपाल राम टम्टा का फोन कई दिन तक स्विच ऑफ रहा। लेकिन शनिवार को सीएम के साथ विधायक टम्टा के साथ ही कई नाराज कार्यकर्ता भी दिखे। माना जा रहा है कि सीएम शनिवार को संगठन को हो रहे डैमेज को कंट्रोल कर गए।I
Iकर्णप्रयाग नगर पालिका भाजपा के लिए अहम है, इसे सीएम की जनसभा और रैली ने साबित कर दिया। यहां पूर्व विधायक स्व. मगन लाल शाह के पुत्र को भाजपा ने टिकट दिया है। लेकिन नामांकन प्रक्रिया के दौरान थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा के पुत्र जयप्रकाश टम्टा ने भी नामांकन कर दिया। यहां तक जयप्रकाश ने नामांकन वापसी में भी नाम वापस नहीं लिया। और विधायक टम्टा का कई दिन तक फोन स्विच ऑफ रहा। जिस पर भाजपा संगठन की किरकिरी हुई। हालांकि बाद में जयप्रकाश ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिया और चुनाव चिह्न नहीं लिया। शनिवार को सीएम की रैली में जहां विधायक भूपाल राम टम्टा भी मंच पर दिखे और रैली में प्रतिभाग किया। वहीं कई नाराज कार्यकर्ता भी रैली में दिखे।I
विज्ञापन

Iसीएम ने शनि मंदिर में किए दर्शन
I
Iसीएम ने शनिवार को उमा माहेश्वर आश्रम में शनि मंदिर में शनि देवता के दर्शन किए। बदरीनाथ हाईवे पर बने इस मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iकांग्रेस ने शक्तिनगर, राजनगर में किया प्रचार
I
Iशनिवार को कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में शक्तिनगर, राजनगर सहित विद्युत कॉलोनी में प्रचार किया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी ने बताया कि प्रचार के साथ ही वार्डों में लोगों की समस्याओं को भी सुना जा रहा है।I

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed