फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli: Rs 96 crore will be spent on development works

चमोली : विकास कार्यों पर खर्च होंगे 96 करोड़

Fri, 06 Feb 2026 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 06 Feb 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Chamoli: Rs 96 crore will be spent on development works
फोटो
विज्ञापन


जिला पंचायत का 2026-27 के लिए अनुमोदित बजट हुआ पारित

2023 और 24 में हुए निर्माण कार्यों के अटके बिलों के भुगतान का प्रस्ताव भी हुआ पारित

संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। चमोली जिला पंचायत का वर्ष 2026-27 का अनुमोदित बजट 96.5121423 करोड़ रुपये पारित हो गया है। शुक्रवार को जिला पंचायत की बैठक में बजट पर चर्चा के बाद उसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया है। इसके अलावा बैठक में वर्ष 2023-24 व 24-25 में हुए निर्माण कार्यों के अटके बिलों के भुगतान का प्रस्ताव भी पारित कर दिया गया है।

जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक का संचालन करते हुए अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने जिला पंचायत सदस्यों को जिला योजना के प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए कहा। सदन में वर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट 96 करोड़ 51 लाख 21 हजार 423 रुपये की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन


प्रस्ताव पारित किया गया कि जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्यों के मानदेय को बढ़ाया जाए। चारधाम यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई व्यवस्था व अन्य कार्य किए जाने के प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई। वित्तीय वर्ष 2023-24 व 24-25 में कई सदस्यों व ठेकेदारों ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य किए, मगर उन्हें अभी तक इसका भुगतान नहींं हो पाया है। ऐसे कार्यों के पूर्ण होने की पुष्टि पर भुगतान कर दिए जाने का प्रस्ताव भी ध्वनिमत से पारित कर दिया गया है। इस प्रस्ताव के पास होने से जिला पंचायत के ठेकेदारों को बड़ी राहत मिली है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, सुरेश कुमार बिष्ट, साक्षी नेगी, प्रदीप बुटोला, विक्रम सिंह, रमा देवी, सरोजनी देवी, उर्मिला बिष्ट, वित्तीय परामर्शदाता, सुधांशु श्रीवास्तव, कार्य अधिकारी हर्ष गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी केसी जोशी, लेखाकार मुकेश चंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed