फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli hydro project stopped due to lack of electricity

बिजली न होने से बंद रही चमोली हाइड्रो परियोजना

Fri, 26 Feb 2021 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Chamoli hydro project stopped due to lack of electricity
नलगांव के पास 33 केवी की बिजली लाइन बृहस्पतिवार रात को क्षतिग्रस्त होने से थराली, नारायणबगड़ और देवाल ब्लॉक की बिजली घंटों गुल रही। शुक्रवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे बिजली बहाल हुई। वहीं बिजली न होने से पांच मेगावाट की चमोली हाइड्रो लघु जल विद्युत परियोजना भी बंद हो गई।
विज्ञापन

बिजली न होने से लोगों के मोबाइल भी बंद हो गए और बीएसएनएल की सेवाएं भी ठप रहीं। तहसील में इंटरनेट की व्यवस्था ठप होने से खतौनी, रजिस्ट्री और प्रमाणपत्रों का काम भी बाधित रहा। वहीं नलगांव के पास बिजली की लाइन के तार टूटने से देवाल के कैल नदी में बना पांच मेगावाट की लघु जल विद्युत परियोजना में भी बिजली का उत्पादन ठप रहा। यूपीसीएल के अवर अभियंता हेमंत चमोला ने कहा कि बीआरओ के कर्णप्रयाग-ग्वालदम मार्ग पर काम करने के दौरान 33 केवी की बिजली लाइन का खंभा गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। लंबा स्पान होने के कारण कार्य करने में दिक्कतें हो रही हैं। अब बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed