{"_id":"65bf7db55e2abd8c730d638f","slug":"chamoli-district-executive-dissolved-ad-hoc-committee-formed-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-103550-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: उप्राशिसं की चमोली जिला कार्यकारिणी भंग, तदर्थ समिति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: उप्राशिसं की चमोली जिला कार्यकारिणी भंग, तदर्थ समिति बनाई
Sun, 04 Feb 2024 05:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 04 Feb 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
जगदीप रावत को जिलाध्यक्ष किया मनोनीत, अन्य को ब्लॉक की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में चमोली जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। अब जिले में संघ की गतिविधियों के संचालन के लिए तदर्थ समिति का गठन कर जगदीप रावत को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बीआरसी कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी ने कहा कि अब जिलों में भी तदर्थ समिति बननी है जिसके लिए संघ की जिला कार्यकारिणी को भंग किया गया है। जगदीप रावत को तदर्थ समिति का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया जबकि अन्य ब्लॉकों में भी अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। थराली ब्लाॅक के लिए मनवर रावत को अध्यक्ष, सुशील कुमार को कोषाध्यक्ष, जोशीमठ ब्लाॅक के लिए नलिन रावत को अध्यक्ष, नंदानगर में पुष्कर सिंह को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में कहा गया कि प्रांत के निर्देश और चर्चा के बाद जल्द ही जिले और ब्लाॅक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। बैठक का संचालन जिला मंत्री मुकेश नेगी ने किया। इस अवसर पर बबली सेंजवाल, खिलाफ सिंह, रमेश जोशी, ताजवर सिंह, दर्शन सिंह, प्रशांत नेगी, यदुवीर सिंह और विनोद देवली आदि मौजूद थे। संवाद