फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli: Counting of votes will take place on 35 tables.

चमोली : 35 मेजों पर होगी मतगणना

Fri, 24 Jan 2025 10:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 24 Jan 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Chamoli: Counting of votes will take place on 35 tables.

विज्ञापन


गोपेश्वर। नगर निकायों की मतगणना को लेकर प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। 10 निकायों के लिए 35 मेज लगाई गई हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना कर्मी सुबह सात बजे मतगणना स्थल पर पहुंच जाएंगे।

बृहस्पतिवार को हुए चुनाव का परिणाम शनिवार को आएगा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में सभी निकायों की मतगणना होगी। इसके लिए रिजर्व सहित 46 मतगणना टीम बनाई गई हैं जिनमें 138 मतगणना सहायक व 46 मतगणना प्रवेक्षक तैनात किए गए हैं। सभी दस निकायों के लिए 35 मेज लगाई गई हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका गोपेश्वर की मतगणना के लिए छह जबकि ज्योतिर्मठ की मतगणना के लिए पांच, नगर पालिका कर्णप्रयाग, नगर पालिका गौचर, नंदप्रयाग पोखरी व नंदप्रयाग गैरसैंण के लिए चार-चार मेज लगी हैं। पीपलकोटी, नंदानगर, थराली व नंदप्रयाग के लिए दो-दो टेबल लगाई गई हैं। मतगणना कर्मियों का शुक्रवार को पीजी कॉलेज के सभागार में अंतिम प्रशिक्षण हुआ जिसमें उन्हें मतगणना के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर नोडल अधिकारी कार्मिक नंदन कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, सहायक नोडल अधिकारी कार्मिक धर्म सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed