फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Certificates given to medal winners of Winter Games

Chamoli News: विंटर गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को दिए प्रमाणपत्र

Tue, 19 Dec 2023 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 19 Dec 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
Certificates given to medal winners of Winter Games
गुलमर्ग में स्कीइंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करनें वाले ​खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देते स्नो बो
फोटो
विज्ञापन

जोशीमठ। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में हुए खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स में उत्तराखंड की स्कीइंग टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीते थे। मंगलवार को स्कीइंग एथलीट्स सहित सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।


गुलमर्ग में बीते 10 से 14 फरवरी तक नेशनल विंटर गेम्स हुए थे। इसके प्रमाणपत्र स्नोबोर्ड एसोसिएशन को अब प्राप्त हुए हैं। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने अल्पाइन स्कीइंग स्पर्धा में तीन गोल्ड, दो सिल्वर और तीन ब्रांज मेडल प्राप्त किए थे। जबकि नेशनल विंटर गेम्स में तीन गोल्ड, तीन सिल्वर व दो ब्रांज मेडल जीते थे। इस प्रतियोगिता में जोशीमठ से 35 सदस्य शामिल हुए थे। सोमवार को टीवी टावर के समीप स्थित होमस्टे में हुए एक सादे समारोह में प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के महासचिव अंतरराष्ट्रीय स्कीयर विवेक पंवार ने कहा कि आने वाले समय में स्थानीय स्कीयर को बेहतर सुविधा के साथ कोच की व्यवस्था भी करवाई जाएगी। इस मौके पर स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन के संतोष कुंवर, समन्वयक रविंद्र कंडारी, नंदन सिंह, अंशुमन बिष्ट, प्रमोद पंवार, विशाल नंबूरी, पवित्रा और संगीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed