फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Certificate distributed to youth involved in bird watching training

डीएम ने बर्ड वाचिंग प्रशिक्षण में शामिल युवाओं को बांटे प्रमाण-पत्र

Sat, 31 Oct 2020 07:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
Certificate distributed to youth involved in bird watching training
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के सेंचुरी एरिया में चार दिनों तक चले बर्ड वॉचिंग प्रशिक्षण के तहत शनिवार को डीएम ने प्रशिक्षणार्थी युवाओं को प्रमाणपत्र बांटे। बर्ड वॉचिंग प्रशिक्षण 28 से 31 अक्तूबर तक चला।
विज्ञापन

सर्वोदय भवन गोपेश्वर में आयोजित समापन कार्यक्रम में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि चमोली लिा वन्य जीव और पक्षियों की विविधता के लिए अपनी अलग पहचान रखता है। समय के साथ इसके जरिए रोजगार के बेहतर साधन तैयार किए जा सकते हैं। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग और सीपी भट्ट पर्यावरण विकास केंद्र की ओर से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उपवन संरक्षक अमित कंवर, रेंजर आरती मैठाणी, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय गोपेश्वर कैंपस के भूगर्भ विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अरविंद भट्ट, दशोली ग्राम स्वराज्य संघ के अध्यक्ष मुरारी लाल, मुख्य गाइड हरीश मैठाणी और प्रभात बिष्ट मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन केंद्र के प्रबंध न्यासी ओमप्रकाश भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed