फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   CDO reached the village to take stock of sanitation

स्वच्छता अभियान का जायजा लेने गांव पहुंचे सीडीओ

Sun, 09 Oct 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Sun, 09 Oct 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान का जायजा लेने सीडीओ मंगेश घिल्डियाल रविवार सुबह पांच बजे ब्लाक के भगोती गांव पहुंच गए। सुबह-सुबह सीडीओ को आंगन में पाकर लोग हैरान हो गए। सीडीओ ने ग्रामीणों को बताया कि खुले में शौच को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने और शौचालय निर्माण की प्रगति की जांच के लिए गांव पहुंचे हैं।

विज्ञापन



रविवार सुबह निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने पाया कि 92 परिवारों के भगोती गांव में तीन परिवार शौचालय विहीन हैं, जबकि आठ परिवारों के शौचालय निर्माणाधीन हैं। उन्होंने ग्रामीणों को शौचालय के प्रति जागरूक कर जल्द शौचालय निर्माण की बात कही।
विज्ञापन


भगोती के बाद सीडीओ छैकुड़ा गांव पहुंचे। यहां 105 परिवारों वाले छैकुड़ा गांव में 25 परिवार शौचालय विहीन हैं, जबकि 5 परिवारों के शौचालय निर्माणाधीन थे। इस दौरान खंड विकास अधिकारी टीआर शर्मा, स्वजल परियोजना के प्रबंधक केएस रावत, प्रधान मनमोहन सिंह भंडारी, विमला देवी सहित मनरेगा से जुड़े हुए कर्मी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed