फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Car damaged in collision with uncontrolled taxi, woman injured

Chamoli News: अनियंत्रित टैक्सी की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, महिला चोटिल

Tue, 02 Jul 2024 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 02 Jul 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
Car damaged in collision with uncontrolled taxi, woman injured
कर्णप्रयाग। मुख्य बाजार में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टैक्सी बस स्टेशन पर खड़ी एक कार से जा टकराई जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। अनियंत्रित टैक्सी की टक्कर से महिला चोटिल हो गई जबकि अन्य लोग बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को चालक नंदकिशोर टैक्सी लेकर पेट्रोल पंप की सड़क से मुख्य बाजार की ओर आ रहा था। यहां ढाल पर अचानक टैक्सी अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार के साथ बस स्टेशन पर खड़ी एक कार से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान बाजार में काफी भीड़ थी। सुलभ कांप्लेक्स के पास अनियंत्रित टैक्सी की टक्कर से एक महिला जमीन पर गिरकर चोटिल हो गई। जबकि कई लोग बाल-बाल बचे। स्थानीय लोगों ने बाजार में आड़े तिरछे खड़े रहने वाले वाहनों को हटाने की मांग की जिससे राहगीरों को दिक्कतें न हों। वहीं चौकी प्रभारी विजय प्रकाश ने बताया कि वाहन चालक के अनुसार तकनीकी खराबी आने से घटना हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed