{"_id":"5e3aee448ebc3ee5e2304395","slug":"cannabis-cultivation-and-pirul-open-self-employment-gates-gopeshwar-news-drn335143062","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांग की खेती और पिरुल से खुलेंगे स्वरोजगार के द्वारCannabis cultivation and Pirul open self-employment gates","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांग की खेती और पिरुल से खुलेंगे स्वरोजगार के द्वारCannabis cultivation and Pirul open self-employment gates
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार केएस पंवार ने कहा कि सरकार स्वरोजगार के लिए भांग की खेती को बढ़ावा दे रही है। इसके अलावा पिरुल को भी रोजगार का जरिया बनाने पर काम चल रहा है।
लोनिवि गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भांग की टेक्सटाइल क्षेत्र के साथ ही विदेशों में भी जबरदस्त मांग है। यह आयुर्वेदिक दवा में भी उपयोग होता है। इसकी जड़ से लेकर बीज, पत्ते और रेशे सब कुछ काम आता है। यह एंटीकैंसर भी होता है। इसके अलावा पिरुल से बिजली, कोयला बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। चमोली में इन दोनों की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि चमोली जिले में भेड़पालन को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर सीएम के मीडिया सलाहकार दर्शन सिंह रावत, गोपाल रावत, सत्यपाल सिंह, आनंद सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट आदि मौजूद थे। संवाद
विकास कार्यों की जानकारी ली
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री के औद्योगिक विकास सलाहकार डा. केएस पंवार ने कलक्ट्रेट परिसर में जिले के अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति, पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड, लंबित सड़कों के मामलों, ऑलवेदर रोड के निर्माण, शिक्षा, पेयजल आदि पर चर्चा की और इनकी प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान जिले में संचालित नवाचारी कार्य आयुर्वेदा विलेज, बदरी दुग्ध उत्पादन, नैनो पैकेजिंग यूनिट, साइंस पार्क, ई लर्निंग आदि से संबधित वीडियो भी दिखाए गए। इस दौरान श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल, आनंद रावत भी मौजूद थे।