{"_id":"65bf7ef53895b0c26608c292","slug":"call-to-get-involved-in-preparations-for-lok-sabha-elections-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-103551-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान
Sun, 04 Feb 2024 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 04 Feb 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। भाजपा की बैठक में गांव चलो अभियान पर चर्चा की गई। भाजपा के चमोली जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर यकीन है। ऐसे में आगामी लोक सभा चुनावों में भाजपा 400 पार का लक्ष्य हासिल करेगी। रमेश मैखुरी ने कार्यकर्ताओं से लोक सभा चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम के जिला संयोजक समीर मिश्रा ने कहा कि अभियान के तहत कार्यकर्ता गांव के प्रत्येक बूथ पर प्रवास करेंगे और सरकार की योजनाओं को बताएंगे। बैठक में लोक सभा चुनाव, निकाय चुनाव में होने वाली तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भुवन नौटियाल, बीरेंद्र नेगी, मंडल संयोजक आलम सिंह, मधु रावत, अनिल कंडवाल, चंदा राणा और मंजू मैखुरी आदि मौजूद थे। संवाद