{"_id":"572212fe4f1c1b6907a929d5","slug":"cal-was-on-the-river-blocked-the-development-of-the-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैल नदी पर बनी परियोजना से उत्पादन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैल नदी पर बनी परियोजना से उत्पादन ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Thu, 28 Apr 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैल नदी पर बनी चमोली हाइड्रो पॉवर हाउस की 5 मेगावाट परियोजना से उत्पादन ठप हो गया है। परियोजना की लाइनों में तकनीकी खराबी होने से पॉवर हाउस में पानी भर गया, जिससे कई मशीनें पानी में डूब गई हैं। परियोजना के अधिकारियों ने एक करोड़ के नुकसान की आशंका जताई है।
विज्ञापन
कैल नदी पर दस साल पहले 5 मेगावाट की विद्युत परियोजना का निर्माण किया गया, जिसका संचालन चमोली हाइड्रो जल विद्युत परियोजना की ओर से किया जा रहा है। परियोजना के प्रबंधक राजू ने बताया कि बुधवार रात को परियोजना की लाइनों में तकनीकी खराबी आ गई थी।
विज्ञापन
इससे पॉवर हाउस में लगी टरबाइनों, जनरेटर सहित अन्य मशीनें और पॉवर हाउस पानी में डूब गया। यहां करीब तीस से चालीस मीटर तक पानी भरने के कारण उत्पादन ठप हो गया। प्रबंधक ने बताया कि मशीनों को ठीक करने के लिए फ्रांस से पार्ट्स मंगाए गए हैं, जिसके बाद बंगलूरू से तकनीकी विशेषज्ञ आकर परियोजना में खराब मशीनों की मरम्मत करेंगे।
विज्ञापन
तभी परियोजना से उत्पादन शुरू हो पाएगा। उन्होंने बताया कि घटना से परियोजना को करीब एक करोड़ का नुकसान होने की आशंका है। वर्ष 2013 में भी आपदा के कारण यहां कई मशीनें और पॉवर हाउस पानी में डूब गया था। तब कंपनी को 8 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा था।