फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bus reached Rei village

गांव में बस पहुंचते ही झूम उठे ग्रामीण

Fri, 06 Nov 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Bus reached Rei village
दशकों से सड़क का इंतजार कर रहे रेई गांव में शुक्रवार को जब बस पहुंची तो ग्रामीण खुशी से झूम उठे। उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। कहा कि बरसों के इंतजार के बाद रेई गांव आखिरकार सड़क से जुड़ गया। शुक्रवार को छह किमी सड़क पर बस का ट्रायल किया गया जो सफल रहा।
विज्ञापन

तहसील थराली के अंतर्गत कुलसारी पट्टी के रेई गांव के लोग लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे थे, लेकिन वन भूमि के कारण सड़क को मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांव के लिए सड़क स्वीकृत हुई। गैरबारम से रेई गांव तक करीब छह किमी सड़क पर वर्ष 2017 में काम शुरू हुआ और सड़क अब बनकर तैयार हो गई है। शुक्रवार को ठेकेदार उमाशंकर सिंह रावत ने टेस्टिंग के लिए सड़क पर बस चलाई। बस की आवाज सुनते ही ग्रामीण सड़क पर आ गए और खुशी में नाचने लगे। ग्राम प्रधान रेई पुष्पा देवी ने कहा कि ग्रामीणों को अब पैदल नहीं चलना पड़ेगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा देवी ने कहा कि लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। गांव के बच्चे उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालय तलवाड़ी तक वाहन से जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed