फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bund Vikas Mela to be held in Pipalkoti from December 20

Chamoli News: पीपलकोटी में 20 दिसंबर से होगा बंड विकास मेला

Tue, 22 Nov 2022 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
Bund Vikas Mela to be held in Pipalkoti from December 20
प्रतिवर्ष सेमलडाला मैदान में होने वाले एक साप्ताहिक बंड विकास कृषि एवं औद्योगिक मेले के आयोजन को लेकर मंगलवार को मेला संगठन की बैठक हुई। निर्णय लिया गया है कि इस बार मेला 20 से 26 दिसंबर तक होगा। मेले में होने वाले सांस्कृतिक, खेल व अन्य गतिविधियों पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती की अध्यक्षता में हुई बैठक में बंड मेले को भव्य रूप देने पर चर्चा हुई। मेले के दौरान बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवा के लिए जिला प्रशासन से मांग करने के लिए कहा गया। मेले में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक टीमों को बुलाया जाएगा। इस मौके पर संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, दीपक पंत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, हरिबोधनी खत्री, ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल, हरि दर्शन, मीना बिष्ट, दिग्विजय शाह, सुजान सिंह और अंकित नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed