फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bund Mela: Spectators became emotional after seeing Chakravyuh staged

बंड मेला : चक्रव्यूह मंचन देख भावुक हो गए दर्शक

Thu, 21 Dec 2023 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 21 Dec 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
Bund Mela: Spectators became emotional after seeing Chakravyuh staged
फोटो
विज्ञापन

गुप्तकाशी के लोक संस्कृतिकर्मी आचार्य कृष्णानंद व उनकी टीम ने दी प्रस्तुति
मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या मुकेश हटवाल और गायिका अर्चना सती के नाम रही
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। बंड मेले के दूसरे दिन मेला स्थल पर चक्रव्यूह का भव्य मंचन किया गया। गुप्तकाशी के लोक संस्कृतिकर्मी आचार्य कृष्णानंद नौटियाल व उनकी पूरी टीम ने पौराणिक चक्रव्यूह में वीर अभिमन्यु वध के मंचन की ऐसी प्रस्तुति दी जिसे देखकर दर्शक भावुक हो गए। वहीं मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या मुकेश हटवाल और गायिका अर्चना सती के नाम रही।
मेले में सुबह दस बजे से चक्रव्यूह मंचन शुरू हुआ, जो दोपहर एक बजे तक चला। इसके बाद मेला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। टीएचडीसी के मुख्य महाप्रबंधक अजय वर्मा और उप महाप्रबंधक केपी सिंह ने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इसके बाद लोक गायक जगदीश नैथवाल और गायिका मीना बिष्ट ने ऊंची डांडी कांठ्यूं की गोद मां..., लौटी जानी कुहेड़ी..., औणा छन रे बाराती आजा... आदि गीतों की एक के बाद एक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या गायक मुकेश हटवाल और गायिका अर्चना सती के नाम रही। उन्होंने नंदा देवी भजन के साथ ही मैं पहाड़न, मेरा ठुमका पहाड़ी..., क्रीम, पाउडर कनके लगों मीं.., कन रंगत आयीं च बंड मेला मां..आदि गीतों की प्रस्तुतियां दीं जिस पर दर्शक जमकर झूमे। इस मौके पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रमेश बंडवाल, ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल, दीपक पंत, बृजलाल, प्रदीप नेगी, गुलाब सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी और गजेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


---------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सिद्धपीठ कुरुड़ के लिए प्रस्थान करेगी मां नंदा की डोली

नंदानगर। मां नंदादेवी राजराजेश्वरी के सिद्धपीठ कुरुड़ पहुंचने का कार्यक्रम तय हो गया है। माता की डोली 12 जनवरी को विभिन्न पड़ावों से होते हुए कुरुड़ मंदिर पहुंचेगी। मां नंदा राजराजेश्वरी मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र गौड़ ने बताया कि 22 दिसंबर को डोली देवराड़ा गांव से प्रस्थान करेगी। इसके बाद डोली सिनाऊं, बज्वाड़, माल, मेल्ठा, देवल, किमनी, ढाल, नैल, आदरा, नोणा समेत कई गांवों होते हुए शिव मंदिर नंदानगर पहुंचेगी। यहां भोग लगने के बाद डोली शाम चार बजे अपने सिद्धपीठ कुरुड़ पहुंचेगी। संवाद

पाडुली गांव में पांडव लीला देखने उमड़े भक्त
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के सिदोली क्षेत्र के पाडुली गांव में पांडव लीला का आयोजन हो रहा है। पांडव नृत्य आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र राणा व राकेश राणा ने बताया कि पांडव नृत्य देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस मौके पर रूपचंद्र सिंह, कुंवर सिंह, राजेंद्र सिंह, शशि देवी व पूरण चौधरी ने कहा कि 25 दिसंबर को जल यात्रा और 26 दिसंबर को पांडव लीला का समापन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed