फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BRO started treatment in landslide zone Sunla

Chamoli News: भूस्खलन जोन सुनला में बीआरओ ने शुरू किया ट्रीटमेंट

Wed, 03 Apr 2024 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 03 Apr 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
BRO started treatment in landslide zone Sunla
थराली। कर्णप्रयाग-अल्मोड़ा हाईवे पर बने सुनला भूस्खलन जोन में बीआरओ ने चौड़ीकरण के साथ ही सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिए हैं। इससे अब सुनला गांव की भी सुरक्षा होगी और भूस्खलन से भी निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

नारायणबगड़ और थराली के बीच कुलसारी के पास सुनला में लंबे समय से भूस्खलन सक्रिय था। यहां हर बरसात में चट्टान टूटने और मलबा आने से मार्ग बाधित होता रहता है। लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण बीआरओ यहां चौड़ीकरण और सुधारीकरण नहीं कर पा रहा था। बीआरओ के जेई सुनील कुमार ने बताया कि यहां सड़क चौड़ीकरण कार्य चुनौतीपूर्ण है। कटिंग के साथ ही चट्टान खिसकने का खतरा भी है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर यहां सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिए गए हैं। वहीं अवर अभियंता आनंद जामुलकर ने कहा कि कर्णप्रयाग-अल्मोड़ा हाईवे पर सुनला भूस्खलन क्षेत्र में स्थायी ट्रीटमेंट के लिए पिंडर नदी के किनारे से दीवार का निर्माण किया जा रहा है। सड़क के ऊपर से भूस्खलन रोकने के लिए पहले सड़क को चौड़ा कर स्कपर का निर्माण किया जा रहा है जिससे पानी की सुरक्षित निकासी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed