फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BRO personnel will keep an eye on the explosion in Helang-Marwari bypass construction

Chamoli News: हेलंग-मारवाड़ी बाईपास निर्माण में विस्फोट पर नजर रखेंगे बीआरओ के जवान

Mon, 25 Nov 2024 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 25 Nov 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
BRO personnel will keep an eye on the explosion in Helang-Marwari bypass construction
फोटो
विज्ञापन

संयुक्त निरीक्षण के बाद बीआरओ ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। हेलंग-मारवाड़ी बाईपास पर विस्फोट सहित अन्य कार्यों पर नजर रखने के लिए बीआरओ ने दो जवान तैनात कर दिए हैं। बाईपास निर्माण में विस्फोट की शिकायत पर संयुक्त निरीक्षण के दौरान बीआरओ ने इसकी जानकारी दी।

पिछले दिनों हेलंग-मारवाड़ी बाईपास पर कटिंग के दौरान विस्फोट करने कस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति और सेलंग के लोगों ने प्रशासन से इसकी शिकायत की थी। इस पर सोमवार को सेलंग के ग्रामीण, बीआरओ व जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने मौके पर संयुक्त निरीक्षण किया लेकिन मौके पर विस्फोट के कोई सबूत नहीं मिले। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने कहा कि वीडियो के मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क कटिंग का मलबा नदी में डाला जा रहा है जिससे नदी संकरी हो गई है। वहीं बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि बाईपास निर्माण में कोई विस्फोट नहीं हो रहा है। कांट्रेक्टर के कार्यों पर निगरानी रखने के लिए दो जवानों को तैनात कर दिया गया है। इस अवसर पर सेलंग के सरपंच शिशुपाल भंडारी, महादीप पंवार के अलावा बीआरओ के अधिकारी व कांट्रेक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed