फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Boulders falling on Nandkeshari motor bridge

Chamoli News: नंदकेशरी मोटर पुल पर गिर रहे बोल्डर

Thu, 04 Jul 2024 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 04 Jul 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
Boulders falling on Nandkeshari motor bridge
थराली। निर्माणाधीन धरातल्ला सड़क के मलबे और बोल्डरों से नंदकेशरी मोटर पुल काे खतरा हो गया है। सड़क का मलबा और बोल्डर लगभग पांच सौ मीटर ऊंचाई से पुल पर गिर रहे हैं जिससे पुल पर मलबा इकट्ठा हो रहा है और पुल के ढांचे को नुकसान पहुंच रहा है। यही नहीं यहां लगातार आ रहे मलबे से देवाल-थराली सड़क भी बार-बार बंद हो रही है। वहीं लोनिवि के सहायक अभियंता जगदीश टम्टा का कहना है कि मलबा हटाने के लिए जेसीबी तैनात की गई है। बरसात के बाद दीवारों का निर्माण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन



जीआईसी के कमरों में जा रहा स्कूल का पानी
थराली। एक साल पहले जीआईसी के कई कमरे क्षतिग्रस्त हो गए थे जिनका निर्माण अभी तक नहीं किया गया है। ऐसे में क्षतिग्रस्त हिस्से से बारिश का पानी अन्य कमरों में घुस रहा है। पीटीए अध्यक्ष प्रेम बल्लभ देवराड़ी का कहना है कि तब से भवन की तकनीकी रिपोर्ट लोनिवि नहीं दे पाया है जिससे इस भवन का न तो जीर्णोद्धार हुआ है और न ही मरम्मत। ऐसे में क्षतिग्रस्त हिस्से से बारिश का पानी अन्य कमरों में भी घुस रहा है जिससे अन्य भवनों को भी खतरा बना है। वहीं लोनिवि के ईई दिनेश मोहन गुप्ता ने बताया कि जल्द इसकी रिपोर्ट तैयार कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed