{"_id":"58d2996d4f1c1b2f4a1a423e","slug":"booking-for-the-flower-valley-visit-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों की घाटी की सैर के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों की घाटी की सैर के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे बुकिंग
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
Updated Wed, 22 Mar 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
अब देशी-विदेशी पर्यटक फूलों की घाटी के सैर-सपाटे पर आने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। इस वर्ष से नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने घाटी में प्रवेश करने के लिए पर्यटकों की ऑनलाइन बुकिंग की योजना बनाई है।
विज्ञापन
अभी तक फूलों की घाटी में प्रवेश करने के लिए घांघरिया बुकिंग सेंटर पर धनराशि जमा करने के बाद ही पर्यटक घाटी तक पहुंच सकते थे। पार्क के एसडीओ सर्वेश कुमार दूबे ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से फूलों की घाटी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन बुकिंग की संस्तुति दी गई है।
विज्ञापन
आगामी एक मई से फूलों की घाटी के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए वेबसाइट बनाई जा रही है। फूलों की घाटी में प्रवेश के लिए भारतीय को 150 और विदेशी पर्यटक के लिए 600 रुपये शुल्क जमा होता है।
विज्ञापन