फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bolero fell on the roof of the house after falling off the road, one dead

सड़क से लुढ़ककर मकान की छत पर गिरी बोलेरो, एक की मौत

Wed, 11 Nov 2020 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Bolero fell on the roof of the house after falling off the road, one dead
गैरसैंण मोटर मार्ग पर बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब पचास मीटर नीचे लुढ़ककर एक मकान की छत पर जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार एक की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग थाना एसआई सुमित चौधरी ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे गैरसैंण मोटर मार्ग पर सुभाषनगर वार्ड में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई और एक मकान की छत पर जा गिरी। वाहन में सवार देवेश सिंह (45) पुत्र गब्बर सिंह निवासी पोखरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक मनीष, निवासी सिमली गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम व स्थानीय लोगों ने घायल को उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में भर्ती कराया। शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed