{"_id":"5e1607c38ebc3e87a0235dbd","slug":"bjp-leaders-rally-in-support-of-caa-gopeshwar-news-drn3321141142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के समर्थन में भाजपाइयों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के समर्थन में भाजपाइयों ने निकाली रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी जोशीमठ मंडल की ओर से सीएए के समर्थन में रैली निकाली गई। कड़ाके की ठंड में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं ने कानून के समर्थन में नारेबाजी भी की। कहा गया कि यह किसी की नागरिकता छीनने वाला कानून नहीं है।
भाजपा की रैली ब्लॉक सभागार से शुरू हुई और नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस ब्लॉक मुख्यालय पर आकर संपन्न हुई। रैली में मंडल प्रभारी व प्रदेश सरकार में दायित्वधारी रिपुदमन रावत और दायित्वधारी रामकृष्ण रावत भी शामिल हुए। रैली से पूर्व हुई बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि सीएए को लेकर पार्टी की ओर से तैयार प्रपत्र हर व्यक्ति तक पहुंचाएं। लोगों को कानून की वास्तविकता को समझाते हुए बताएं कि यह किसी की नागरिकता छीनने वाला नहीं बल्कि पड़ोसी देशों में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित अल्संख्यकों को नागरिकता देने वाला कानून है। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ग्रामीण जगदीश सती और मंडल अध्यक्ष नगर लक्ष्मण फरकिया ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर प्रदीप भंडारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नगर बलवीर सिंह नेगी, नितेश चौहान, पूर्व नगर मंडल महामंत्री अंशुल भुजवाण, एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष प्रदीप पंवा, विजय कपरवाण और मोंटी चौहान आदि मौजूद थे।