फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Birth anniversary of Subhash Chandra Bose celebrated as Parakram Diwas

पराक्रम दिवस के रूप में मनाई सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Sun, 23 Jan 2022 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Birth anniversary of Subhash Chandra Bose celebrated as Parakram Diwas
सूया गांव में सुभाष चंद्र बोस व खीम सिंह को दी श्रद्धांजलि - फोटो : KARNPRYAG
नेहरू युवा केंद्र जौनपुर ब्लॉक इकाई की पहल पर आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारत को स्वतंत्रता दिलाने में सुभाष चंद्र बोस की अहम भूमिका रही। नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक समन्वयक अनिल हटवाल ने सुभाष चंद्र बोस को याद कर उनके जीवन परिचय, त्याग समर्पण के बारे में जानकारी दी। कहा कि उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की और भारत को आजादी दिलाने में अहम योगदान दिया। इस मौके पर विष्णु डोभाल, सलोनी गैरोला, अमन, रोहित और बिजेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

श्रीनगर में भी नेता जी सुभाषचंद्र बोस को याद किया गया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवारी, पूर्व अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी व प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर देश के लिए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में सभासद संजय कुमार, विनोद मैठाणी, कांग्रेस के वीरेंद्र नेगी और पालिका के शशि कुमार पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर डेमोक्रेटिव स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (डीएसओ) छात्र संगठन ने आजाद हिंद फौज के तराने गाकर नगर के मुख्य मार्गों पर रैली निकाली। रैली में ट्रेड यूनियन नेता पीबी डोभाल, मुकेश सेमवाल, संगठन की अध्यक्ष पूजा भंडारी, संदीप कुमार, कुलदीप रमोला, मोनिका चौहान, प्रांजलि बिष्ट, आदित्य पांडे, प्रणव सिंह और संतोष नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
देवाल। सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर देवाल ब्लॉक के सूया गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खीम सिंह बिष्ट के स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि दी गई। सूया गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खीम सिंह बिष्ट सुभाष चंद्र बोस के आजाद हिंद फौज में शामिल थे। पूर्व सैनिकों व ग्रामीणों ने सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व पुलिस उपाधीक्षक जोध सिंह बिष्ट और चंद्र सिंह बिष्ट ने लोगों को नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिया। कहा कि युवा शक्ति का संचार करने वाले सुभाष चंद्र बोस ने अपना पूरा जीवन देश को आजादी दिलाने में समर्पित कर दिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गांव के खड़क सिंह, पुष्पा नेगी, जय सिंह नेगी, बलवंत सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed