फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bhuvan Bisht won gold in the 10m air pistol competition.

Chamoli News: भुवन बिष्ट ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

Mon, 20 Jul 2026 04:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 20 Jul 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
Bhuvan Bisht won gold in the 10m air pistol competition.
फोटो
विज्ञापन

देवाल। गढ़वाल राइफल्स के राइफलमैन भुवन सिंह बिष्ट ने आर्मी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में 400 में से 388 अंक प्राप्त किए। यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश में 14 से 17 जुलाई तक आयोजित की गई थी।

भुवन बिष्ट उत्तराखंड के देवाल विकास खंड के ल्वाणी गांव के निवासी हैं। इस चैंपियनशिप में देशभर की सैन्य इकाइयों के निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था जिसमें से भुवन सिंह बिष्ट ने स्पर्ण पदक हासिल किया। भुवन बिष्ट ने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षकों और रेजिमेंट के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यह उनकी मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम है। भुवन की इस कामयाबी पर उनके गांव ल्वाणी में खुशी का माहौल है। जिपंस उर्मिला बिष्ट एवं ग्रामीणों ने इस उपलब्धि पर गर्व जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed