फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Before the 'Devra' (deity procession) journey, the goddess Nainy Devi of Dungri arrived at Narayan Dham, Bhangota.

Chamoli News: डुंग्री की नैणी देवी देवरा यात्रा से पूर्व नारायण धाम भंगोटा पहुंचीं

Sat, 24 Oct 2026 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 24 Oct 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Before the 'Devra' (deity procession) journey, the goddess Nainy Devi of Dungri arrived at Narayan Dham, Bhangota.
भारकोटबार में नागिनी देवी का नंदा देवी से हुआ भावपूर्ण मिलन हुआ
विज्ञापन

नारायणबगड़। जेठूलाबार डुंग्री की नैणी देवी (नागिन माता) अपनी देवरा यात्रा पर जाने से पहले शनिवार को नारायण धाम भंगोटा और नंदाधाम भारकोटबार पहुंची। गांव की महिलाओं ने मांगल गीत गाकर, अक्षत व पुष्प बरसाकर देवी की आगवानी की।
शनिवार सुबह नैणी देवी बाजे-गाजों के साथ भूम्याल देवता की अगुवाई में जेठूलाबार डुंग्री से भंगोटा गांव के लिए रवाना हुई। आलियूं गांव होते हुए तीन किलोमीटर की यात्रा कर वे नारायण मंदिर पहुंची। यहां देव पश्वाओं ने अवतरित होकर नैणी देवी से भेंट की और वचन दिए। नारायण धाम भंगोटा में विश्राम के बाद नैणी देवी पय्यां न्योतने गांव के नारायण स्थान पर गई।
विज्ञापन

भारकोटबार में दोनों देवियों का भावपूर्ण मिलन हुआ। नैणी देवी अपने ब्रह्मगुरु के सानिध्य में एक बार फिर भंगोटा गांव के नारायण धाम मंदिर में विराजमान हुई। इसके बाद जेठूलाबार डुंग्री से आए देवी भक्तों के लिए ग्रामीणों ने भोज दिया। देरशाम देवी भंगोटा गांव से अपने धाम डुंग्री के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर ब्रह्मगुरु हरिबल्लभ सती, देवरा यात्रा के अध्यक्ष अनिल उनियाल और पुजारी प्रकाश सती समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed