फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   beat Nagli's team by 119 runs

नगली की टीम को 119 रन से हराया

Thu, 09 Dec 2021 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
beat Nagli's team by 119 runs
भलसों में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में तोप ने नगली की टीम को 119 रनों से हराया।
विज्ञापन

दुर्गेश क्रिकेट क्लब भलसों की ओर से पहली बार आयोजित की जा रही प्रतियोगिता का उद्घाटन शिक्षा मंत्री के विधि सलाहकार मनोज नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि छोटी प्रतियोगिताएं बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए सफलता की आधारशिला तैयार करती हैं। इसलिए अनुशासन और मेहनत के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में तोप की टीम ने टॉस जीतकर निर्धारित 15 ओवरों में 147 रन बनाए, जिसमें अंकित का 42 रनों का योगदान रहा। बाद में जब नगली की टीम खेलने उतरी तो वह मात्र 10 ओवरों में 28 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह तोप की टीम ने यह मैच 119 से जीता। तोप की टीम के अंकित मैन ऑफ द मैच रहे। इस अवसर पर हिमेंद्र कुंवर, नरेंद्र चाकर, नवीन बहुगुणा, नवीन खंडूड़ी, विजय चमोला, आनंद नेगी और अरुण खंडूड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed