{"_id":"68d00247e515af6f3e080f9b","slug":"bear-attacks-woman-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-114890-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भालू ने हमला कर महिला को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भालू ने हमला कर महिला को किया घायल
Sun, 21 Sep 2025 10:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। नगर क्षेत्र में भालू की दहशत लगातार बनी है। रविवार सुबह भालू ने महिला पर हमला कर दिया उसे घायल कर दिया। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ में भर्ती किया गया है।
रविवार सुबह करीब सवा आठ बजे रविग्राम में रहने वाली नेपाली मूल की एकमाया जैसी (40) पत्नी भीम प्रसाद जैसी किसी काम से जा रही थी। आश्रम पद्धति स्कूल के सामने भालू ने उसपर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर भालू भाग गया लेकिन उसके सिर और कमर पर चोटें आई हैं। महिला को अस्पताल लाया गया। सूचना पर नंदा देवी राष्ट्रीय वन प्रभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और महिला के स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली। बाद में प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव और वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी महिला का हाल चाल जानने पहुंचे। उन्होंने महिला के परिजनों को उपचार के लिए अग्रिम सहायता के तहत 10 हजार रुपये प्रदान किए। इस रास्ते में झाड़ियां होने के चलते भालू का खतरा बना हुआ है। वन विभाग ने नगर पालिका को झाड़ियों के कटाने के लिए पत्र भेजा है।