{"_id":"2a4d209e53a174e2589bd3d819da9b7b","slug":"barinath-highway-open-for-traffic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे सुचारु लेकिन खतरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे सुचारु लेकिन खतरा बरकरार
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 03 Jul 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
मौसम खुलने से जहां बदरीनाथ हाईवे पर तीर्थयात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई है, वहीं यात्रा मार्ग के डेंजर जोन पर अभी भी दुश्वारियां बनी हुई हैं।
विज्ञापन
जोशमीठ से आगे यात्रा मार्ग पर पांच स्थानों पर तीर्थयात्रियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीआरओ के मजदूरों ने बृहस्पतिवार को हाईवे को आवाजाही लायक बना दिया है, लेकिन हाईवे कई जगह खतरनाक बना हुआ है।
विज्ञापन
लामबगड़ में हाईवे दलदली बना है वहीं, हिल साइड अटके बोल्डर और मलबा भी परेशानी का सबब बने हुए हैं। बेनाकुली में बीआरओ मलबे के ऊपर हाईवे का निर्माण कर रहा है। वहीं रड़ांग बैंड पर हिल साइड से मलबा और पत्थर अटके हुए हैं। कंचन गंगा में हाईवे उबड़-खाबड़ बना हुआ है।
विज्ञापन
डीएम अशोक कुमार का कहना है यदि मौसम ने साथ दिया तो शीघ्र हाईवे के खतरनाक हिस्सों को दुरुस्त कर लिया जाएगा। मौसम खराब होने पर तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने के लिए कहा जा रहा है।