फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ban on officers' leave

अधिकारियों के अवकाश पर लगी रोक

Wed, 08 Jan 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Ban on officers' leave
जिले में तीन दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के किसी भी दशा में मुख्यालय ना छोड़ें। उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट रहने और सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने को कहा।
विज्ञापन

बुधवार को जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने आईआरएस (इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम) से जुड़े सभी नोडल अधिकारियों की आपातकालीन बैठक ली। डीएम ने बर्फबारी से बंद मोटर मार्ग तत्काल सुचारु करने, जिले में बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए जल्द ठोस कदम उठाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कहा गया कि यदि बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए नियत समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो संबंधित के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी को दो दिनों में सभी राशन डीलरों तक फरवरी माह तक का खाद्यान्न एडवांस में उपलब्ध कराने के साथ ही केरोसिन, डीजल, पेट्रोल सहित रसद का पर्याप्त भंडारण रखने, जल संस्थान, स्वास्थ्य विभाग और दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को भी जरूरी निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, डीएफओ आशुतोष सिंह, सीडीओ हंसादत्त पांडे, एडीएम एमएस बर्निया, डिप्टी सीएमओ डा. दिनेश चौहान के साथ ही सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

आज बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र
गोपेश्वर। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जिले में लगातार हो रही बर्फबारी और ठंड को देखते हुए नौ जनवरी को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रखने के आदेश जारी किए। उन्होंने सभी प्रमुख स्थलों पर अलाव जलाने और तहसील स्तर पर गरीब लोगों में शीघ्र कंबल बांटने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आईआरएस के नोडल अधिकारियों को आपदा की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed