{"_id":"58628ce24f1c1b741aeec07b","slug":"bally-s-body-was-found-hanging-from-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्ली से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्ली से लटका मिला विवाहिता का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Tue, 27 Dec 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक के बांक गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव बल्ली से लटका मिला। राजस्व पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वजह पता नहीं चल पाई है।
विज्ञापन
बांक गांव की 27 वर्षीय अनीता का शव मंगलवार सुबह उसके पुुराने घर के कमरे में बल्ली से लटका मिला। बताया जा रहा है कि अनीता सुबह पिरूल लेने के लिए जंगल गई थी, लेकिन देर तक वापस नहीं आने पर जब परिजनों ने अनीता के मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल की घंटी पुराने मकान के कमरे में बजी।
विज्ञापन
कमरे में जाने पर अनीता का शव बल्ली से लटका मिला। अनीता का विवाह तीन साल पहले बांक के राजेंद्र सिंह के साथ हुआ था। अनीता अपने डेढ़ साल के बेटे, सास, ससुर और पति के साथ गांव में ही रहती थी। राजस्व उपनिरीक्षक बीएस गड़िया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन