{"_id":"69219ec1cc7b30f40800dfb8","slug":"badrinath-the-doors-of-adi-kedareshwar-temple-are-closed-for-the-winter-season-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-115849-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ: आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ: आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Sat, 22 Nov 2025 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 22 Nov 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो
बदरीनाथ। बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रियाओं के तहत दूसरे दिन शनिवार को मंदिर परिसर में स्थित आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद बंद कर दिए गए। इसी के साथ आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए।
शनिवार को आदि केदारेश्वर मंदिर में कपाट बंद होने से पूर्व बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी अमरनाथ नंबूदरी ने भगवान आदि केदारेश्वर को अन्नकूट अर्पित किया और आरती उतारी। इसके बाद विधि-विधान से मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। अब पंच पूजाओं के तीसरे दिन रविवार को बदरीनाथ मंदिर में वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जाएगा। बदरीनाथ मंदिर के कपाट 25 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस मौके पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रभारी धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अमित बंदोलिया सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद