{"_id":"fd92f478c70f356e44b24dab65799902","slug":"badrinath-rawal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ के रावल ने किए कुबेर भगवान के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ के रावल ने किए कुबेर भगवान के दर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Sun, 14 Feb 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरन नंबूदरी ने रविवार को पांडुकेश्वर में कुबेर भगवान के दर्शन किए और औली स्थित हनुमान मंदिर में एक घंटे तक पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
रावल ईश्वरन नंबूदरी रविवार दोपहर एक बजे औली पहुंचे। इसके बाद वे चेयर लिफ्ट से आठ नंबर टावर तक पहुंचे। यहां उन्होंने औली में चारों ओर बिछी बर्फ का दीदार किया।
विज्ञापन
शाम को रात्रि विश्राम के लिए वे जोशीमठ पहुंचे। सोमवार को रावल देवप्रयाग के लिए प्रस्थान करेंगे। इस मौके पर बीकेटीसी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष दरवान सिंह भंडारी और राकेश नेगी आदि मौजूद थे।a
विज्ञापन