फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath: Notice issued to 30 hotels and institutions for not providing proper fire safety

बदरीनाथ : अग्निशमन सुरक्षा पुख्ता न मिलने पर 30 होटल व संस्थाओं को नोटिस

Wed, 07 May 2025 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 07 May 2025 05:13 PM IST
विज्ञापन
Badrinath: Notice issued to 30 hotels and institutions for not providing proper fire safety
फोटो
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की ओर से लगातार किया जा रहा फायर ऑडिट
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। चारधाम यात्रा को देखते हुए अग्निशमन विभाग की ओर से बदरीनाथ धाम में होटल, धर्मशाला व अन्य संस्थानों में लगातार फायर ऑडिट किया जा रहा है। इस दौरान 30 होटलों और संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किए गए और एक सप्ताह में व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी गई।

फायर यूनिट बदरीनाथ प्रभारी श्याम सिंह के नेतृत्व में टीम होटल, गेस्ट हाउस व अन्य संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रही है। उन्होंने बताया कि धाम में करीब 30 संस्थानों में राष्ट्रीय भवन संहिता (एनबीसी) के मानकों के अनुरूप अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। इनको नोटिस देकर एक सप्ताह में व्यवस्थाएं सुधारने को कहा गया है। जहां पर मामूली कमी मिली उसे तुरंत ठीक कर दिया गया। साथ ही संस्थानों के कर्मचारियों को फायर उपकरणों के संचालन का प्राथमिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। वहीं फायर यूनिट प्रभारी ने होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता व अन्य पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी की और अग्निशमन को लेकर बरती जाने वाली सावधानी व अन्य गतिविधियों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed